रेवांचल टाइम्स - लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम इटोरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ के आसपास समतलीकरण कराने की मांग को लेकर ग्राम के कमलेश तिडके द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जाता है किंतु ग्राम इटोरा ग्राम पंचायत खजरी के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाजीराव सदाशिव तिडके की स्मृति में बने कीर्ति स्तंभ वर्तमान में व भविष्य की पीढ़ी को स्मरण दिलाते है कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपना बलिदान देकर भारत देश को आजाद कराया था देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए किंतु ग्राम इटोरा के कीर्ति स्तंभ में समतलीकरण के अभाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बाजीराव सदाशिव तिडके का कीर्ति स्तंभन जो कि लांजी बालाघाट रोड बनने से गहराई में 3 फीट ऊंचा किया गया हैं जिसके कारण कीर्ति स्तंभ सड़क किनारे गहराई में जाने के कारण उसकी सुंदरता दब चुकी है
इस संबंध में शिकायत करता कमलेश कुमार तिडके के द्वारा बताया गया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत खजरी को एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लांजी को लिखित शिकायत किया गया है किंतु आज पर्यंत इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया है शिकायतकर्ता द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाजीराव सदाशिव तिडके के कीर्ति स्तंभ के आस पास समतलीकरण कराने की मांग की है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment